Bihar Labour Card List 2024: बिहार सरकार ने की लेबर कार्ड की लिस्ट जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड?

Bihar Labour Card List 2024: बिहार सरकार द्वारा हाल ही में श्रमिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लेबर कार्ड धारकों की नई लिस्ट को जारी कर दिया है जिससे आप सभी घर पर रहकर ही अपने फोन से Bihar Labour Card List को चेक करके अपना नाम देख पाएंगे| आप अपने फोन में लेबर कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं|इसके अलावा इस सूची में आप यह भी चेक क्र सकते हैं कि आपका अपना लेबर कार्ड बना है या नहीं| इस सूची में नाम आने वाले मजदूरों को बिहार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा|

Bihar Labour Card List बिहार सरकार द्वारा ही इस लिस्ट को जारी किया गया है| अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि आप इस लिस्ट को कैसे देख सकते हैं? इसके अलावा आपका नाम आ जाने पर अपने लेबर कार्ड को आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? ये सारी प्रक्रिया हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएँगे जिससे आप अपना लेबर कार्ड घर बैठे ही फोन से डाउनलोड कर पाएंगे| यदि आप सभी ने भी लेबर कार्ड के लिए आवेदन किया था तो इस कंडीशन में आप हमारा ये लेख जरुर पढ़ें आपको पूर्ण मदद मिलेगी|

Bihar Labour Card List

Bihar Labour Card List के माध्यम से बिहार सरकार ने नई लिस्ट जारी की है| यह लिस्ट श्रमिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई है| इस लिस्ट में जिन भी लोगों का नाम आया हुआ है वो सभी लोग अपना-अपना लेबर कार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे| अगर आप सभी को अभी भी इस लेबर कार्ड की कोई सुचना नहीं मिली है तो आपको हम बता देते हैं कि लेबर कार्ड राज्य सरकार द्वारा संचालित किया गया एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है|

Bihar Labour Card List के अंतर्गत जो भी मजदुर वर्ग के लोग हैं उन सभी के पास ये लेबर कार्ड होना बहुत जरुरी है जिससे उन्हें सरकार द्वारा आने वाली हर एक योजना का लाभ प्राप्त हो सके| और इसके अंतर्गत आने वाले सभी श्रमिक इन योजनाओं का लाभ लेने से न छुटे| आपको हम यह भी बताते चलें कि इस कार्ड की वैधता सरकार द्वारा 5 साल रखी गई है 5 साल पूरे होने पर इसे पुनः Renew करवाना पड़ता है|

लेबर कार्ड को केवल और केवल मजदूर वर्ग के लिए ही संचालित किया गया है जिससे सभी मजदूर साइकिल, आवास, चिकित्सा, बीमा, पेंशन और छात्रवृत्ति जैसी सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें|

Bihar Labour Card List की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामBihar Labour Card List 2024 
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीबिहार श्रमिक कार्ड योजना के तहत नामांकित श्रमिक 
लेबर कार्ड लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
राज्यबिहार
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
साल2024

Bihar Labour Card के लाभ

Bihar Labour Card List को लेबर डिपार्टमेंट द्वारा शुरू किया गया है जिससे मजदूरों को नई-नई योजनाओं का लाभ दिया जाता है| लेबर कार्ड द्वारा जिन योजनाओं का लाभ मजदूरों को दिया जाता है उन सभी योजनाओं को हमने नीचे दी गई सूची में आपको बताया है जो इस प्रकार है:-

  1. पितृत्व लाभ
  2. मातृत्व लाभ
  3. मृत्यु लाभ 
  4. साइकिल योजना का लाभ 
  5. शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता 
  6. नकद पुरस्कार 
  7.  विवाह के लिए वित्तीय सहायता 
  8. चिकित्सा सहायता योजना 
  9. बिहार श्रमिक पेंशन योजना 
  10. बिहार श्रमिक विकलांगता पेंशन योजना 
  11. श्रमिक परिवार पेंशन योजना 
  12. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 
  13. दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता 
  14. भवन मरम्मत के लिए अनुदान 
  15. ओजार क्रय योजना

Labour Card List Bihar कौन बनवा सकता है?

Bihar Labour Card List बिहार राज्य के वह मजदूर जो श्रमिक असंगठित सूची में आते हैं वह मजदूर अपने लिए बिहार लेबर कार्ड को बनवा सकते हैं और राज्य सरकार द्वारा आने वाली बहुत सी योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकते हैं| सरकार द्वारा आने वाली इन योजनाओं को हमने नीचे दी गई सूची में आपको विस्तार से बताया है जिन्हें इन योजनाओ की जानकारी नहीं है वो सभी लोग हमारा ये आर्टिकल ध्यानपूर्वक पढ़ें|

1. दर्जी

2. मोची

3. कुली

4. नाई

5. प्लंबर

6. सफाई कर्मचारी

7. खाना बनाने वाली बाई

8. पुताई करने वाला पेंटर

9. बिजली वाला

10. ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली

11. टाइल्स वाला

12. नर्स

13. वार्डबॉय

14. रेजा

15. आया

16. गार्ड

17. बढ़ई

18. मंदिर के पुजारी

19. वेल्डिंग करने वाला

20. खेत में काम करने वाले मजदूर

21. नरेगा मजदूर

22. पत्थर तोड़ने वाले मजदूर

23. ईट भट्टे में काम करने वाले मजदूर

24. खेत में काम करने वाले मजदूर

25. फॉल सीलिंग वाले श्रमिक

26. सेल्समैन

27. हेल्पर

28. ड्राइवर

29. ऑटो रिक्शा चलाने वाला

30. सभी पशुपालक

31. डेरी वाले

32. मूर्ति बनाने वाले मजदूर

33. रिक्शा चालक

34. भेलपुरी वाला

35. चाय वाला

36. घर का नौकर नौकरानी

37. ठेले में सामान बेचने वाले

38. मछुआरा

39. ऑपरेटर

Bihar Labour Card List में कैसे चेक करें अपना नाम?

बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको नीचे दी गई सभी प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार है:-

  • Bihar Labour Card List को देखने हेतु सबसे पहले आपको श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • फिर आपको वेबसाइट के Home Page पर Register Labour का आप्शन दिखेगा जिस पर आपको Click कर देना है|
  • Click करने के बाद आपके सामने एक दूसरा पेज Open होगा|
  • इस पेज में आपको मांगी गई जानकारी जैसे – जिले का नाम, तहसील का नाम, गांव का नाम आदि का चयन करके Search के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • आखिर में आपके सामने अपने राज्य की Bihar Labour Card List 2024 खुल जाएगी जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं|

Bihar Labour Card डाउनलोड कैसे करें?

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में आप अपना नाम देखने के बाद इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं जिसके लिए आपको नीचे दी गई सभी प्रक्रियाओं को फॉलो करना पड़ेगा| लेबर कार्ड लिस्ट दोव्न्लोंद करने के लिए आप ये आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़ें|

  • सबसे पहले आपको श्रमिक कल्याण विभाग की आधिकारिक Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के Home Page पर दिए  View Registration Status के Option पर Click कर देना है|
  • इसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कराना है|
  • फिर बिहार लेबर कार्ड को Download करने के लिए आपको श्रमिक के Aadhar Card के साथ Registered Mobile Number दर्ज करने होंगे|
  • इसके बाद अपना Aadhar Number दर्ज करके Show के आप्शन पर Click कर देना है|
  • यहाँ आपके सामने आपका Labour Card खुलकर आ जायेगा जिसे आप Download कर सकते हैं या इसका Print निकाल सकते हैं|

Also Read:

Leave a Comment