Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2024: मुख्यमंत्री द्वारा मिलेंगे बच्चों की पढ़ाई और विवाह के लिए 51,000 रूपए, जानें कैसे करें आवेदन?

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2024: मुख्यमंत्री द्वारा संचालित की गई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है|इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से पिछड़े हुए कमजोर परिवारों की बालिकाओं की शादी में खर्च के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| Mukhyamantri Kanyadan Yojana के तहत सरकार गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 51,000 रूपए की वित्तीय मदद प्रदान की जाती है|

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत यदि कोई भी परिवार की बालिकाएं आवेदन करना चाहती हैं तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सभी पूर्ण जानकारी देंगे|जिससे आपको इस योजना में आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा|इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी पूर्ण जानकारी देंगे जैसे:- योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज और योजना में आवेदन की प्रक्रिया आद्दी|

Mukhyamantri Kanyadan Yojana का विवरण

योजना का अवलोकन
योजना का नामराजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
आरंभ होने की तिथि2022.
लाभपात्र श्रेणी के परिवार को 21000 से 51000 रुपए तक की सहयता राशि प्रदान की जाएगी
नोडल विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान
आवेदन का तरीकाऑनलाइन राजस्थान एसएसओ (SSO) पोर्टल द्वारा।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वित्तीय मदद प्रदान करना है जिन्हें अपनी बच्चियों की शादी करने में कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सरकार इन गरीब परिवारों को 21,000 से लेकर 51,000 रूपए की धनराशि विवाह में सहायता हेतू प्रदान करती है|इस योजना से पाने वाली धनराशि से गरीब परिवार भी समाज में अपनी बेटियों की शादी अच्छे से कर पाते हैं और बेटियों को सम्मानजनक तरीके से विदा कर पाते हैं|

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार भी अपनी बेटियों की धूमधाम से शादी कर पाते हैं और समाज में अपना सर उठाकर चल पाते हैं| इस योजना का उद्देश्य समाज के गरीब परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मजबूत बनाना है और उनके जीवन स्तर को सुधारना हैं|जिससे ये लोग भी आत्मनिर्भर बनेंगे|

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से लाभ पाने के लिए आपके पास कुछ जरुरी पात्रताएं होनी आवश्यक हैं जिनका उपयोग आप इस योजना में आवेदन करने के लिए करते हैं जो सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं| जो निम्नलिखित हैं:-

  • Mukhyamantri Kanyadan Yojana में आवेदन करने के लिए आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी जरुरी है|
  • आवेदक के परिवार में केवल दो ही कन्यायें इस योजना के लिए पात्र होंगी दो से अधिक नहीं|
  • BPL Card धारक के परिवार के सभी वर्ग योजना का लाभ उठा सकते हैं|
  • जो ओरतें विधवा हैं और वो दोबारा शादी नहीं करना चाहती वो भी इस योजना के लिए पात्र हैं|
  • जिन बच्चियों के माता-पिता नहीं हैं और वो अनाथ हैं, कोई भी उनकी देखभाल करने वाला नहीं है वो सभी कन्याएं इस योजना के लिए पात्र हैं|
  • जिन परिवारों में 25 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी सदस्य काम नहीं कर रहा है वो सब भी Mukhyamantri Kanyadan Yojana का लाभ ले सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 50,000 रूपए से कम है वो सभी लोग इस योजना का लाभ ले पाएंगे|

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन हेतु जो जरुरी दस्तावेज आप सभी के पास होने चाहिए उनकी जानकारी हमने आपको नीचे दी गई प्रणाली में पूर्ण रूप से दी है| आवेदन करने के लिए आपको इन सभी दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी जो निम्नलिखित हैं:-

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • कक्षा 10 की मार्कशीट

इन सभी आवश्यक दस्तावेजों को जन आधार कार्ड में अपडेट करवाना जरुरी है जिससे आप Mukhyamantri Kanyadan Yojana में आवेदन कर सकें|

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है| आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:-

  • आवेदन करने के लिए आपको पहले की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • योजना में आवेदन करने के लिए आपको Registration Form को डाउनलोड करना होगा|
  • अब आपको फॉर्म में सारी आवश्यक जानकारी भरनी है और सारे दस्तावेज लगाने होंगे|
  • अब भरे हुए फॉर्म को सम्बंधित जिलाधिकारी के कार्यालय में जमा करें|
  • आवेदन फॉर्म को जमा करने के बाद जिलाधिकारी आपके फॉर्म का सत्यापन करता है|
  • आवेदन फॉर्म को जमा करने के 15 दिन के अन्दर ही निराकरण किया जायेगा|

Mukhyamantri Kanyadan Yojana की राशि और लाभ

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के तहत विभिन्न वर्गों और श्रेणियों के आधार पर कन्याओं के विवाह हेतु निम्नलिखित धनराशि प्राप्त करायी जाती है जो इस प्रकार हैं:-

  • SC/ST और अल्पसंख्यक वर्ग: इन पिछड़े वर्गों की कन्याओं के विवाह के लिए सरकार द्वारा 31,000 रुपये से लेकर 51,000 रुपये तक की धनराशि दी जाती है।
  • BPL Card Family: : बीपीएल कार्ड धारकों को कन्याओं के विवाह के लिए 21,000 रुपये से लेकर 41,000 रुपये तक की राशि दी जाती है।
  • विधवा पेंशन: विधवा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी Mukhyamantri Kanyadan Yojana के अंतर्गत लाभ दिया जाता है|

Mukhyamantri Kanyadan Yojana के आवश्यक दिशा-निर्देश

Mukhyamantri Kanyadan Yojana में आवेदन करने के लिए निम्न प्रकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होता है जो इस प्रकार हैं:-

  • आवेदन पत्र जमा करने का समय: विवाह से एक माह पूर्व या विवाह की तिथि के छह माह पश्चात तक आवेदन पत्र जिलाधीश को जमा किया जा सकता है।
  • विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र: यदि विवाह हो चुका है, तो आवेदन के साथ विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है।
  • आधार कार्ड में अपडेट: आधार कार्ड में सभी आवश्यक जानकारी अपडेट होनी चाहिए ताकि आवेदन में कोई त्रुटि न हो।

यह भी पढ़ें –

Leave a Comment