Mukhyamantri Swavalamban Yojana 2024: महिलाओं को झारखण्ड सरकार देगी 1000 रूपए हर महीने, यहाँ करे आवेदन!

Mukhyamantri Swavalamban Yojana 2024: झारखण्ड राज्य में रहने वाली ऐसी महिलाएं जो पहले संचालित पेंशन योजना के लाभ से वंचित रह गई हैं उन सभी महिलाओं के लिए झारखण्ड राज्य सरकार ने एक मुख्य योजना का संचालन किया है| जिसे मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के नाम से जाना जाता है| इस योजना के अंतर्गत सभी समुदायों की गरीब और जरुरतमंद महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सशक्तिकरण निर्णय लेने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को बढ़ाने के लिए हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है|

Mukhyamantri Swavalamban Yojana के अंतर्गत झारखण्ड राज्य में रहने वाली महिलाओं को इस योजना में आवेदन कर अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकती हैं|हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी देंगे| आप इसमें आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकेंगी| हम आपको इस योजना से जुड़े लाभ, पात्रताएं, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी देंगे|

Mukhyamantri Swavalamban Yojana क्या है?

Mukhyamantri Swavalamban Yojana झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी एक विशेष योजना है| इस योजना के अंतर्गत उन सभी महिलाओं को 1000 रूपए हर माह वित्तीय मदद प्रदान की जाती है जिन्हें राज्य में पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है| इस योजना में सरकार ने महिलाओं के लिए 25 साल से लेकर 50 साल तक की आयु निर्धारित की है|इस योजना से लाभ पाकर महिलाएं स्वतंत्रता प्राप्त करेंगी|

योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा किया जाता है और योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाली धनराशि सीधे इनके बैंक खाते में डाल दी जाती है| इसके लिए आवेदन फॉर्म जमा करने हेतु महिलाओं को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर में जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। Mukhyamantri Swavalamban Yojana में आवेदन करने के लिए महिलाओं को जल्दी से जल्दी आवेदन करना होगा|

Mukhyamantri Swavalamban Yojana का उद्देश्य क्या है?

Mukhyamantri Swavalamban Yojana को हाल ही में हुई एक बैठक में झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है| इस योजना से झारखण्ड सरकार इन महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की आर्थिक मदद राशि प्रदान करती है| इस योजना में ऐसी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो राज्य में चल रही मौजूदा पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पाती हैं|

इस योजना को शुरू करने का राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उनकी गरीबी और कमजोर स्थिति में सुधार लाया जा सके|जिससे ये सभी महिलाएं अपने जीवन में आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकें| Mukhyamantri Swavalamban Yojana के तहत महिलाओं की आजीविका को ऊपर उठाया जा सकेगा जिससे ये महिलाएं राज्य के विकास में सहयोग प्रदान कर सकेंगी| इसके साथ ही इन महिलाओं को अपनी शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य जैसी मुलभुत जरूरतों के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा|

Mukhyamantri Swavalamban Yojana के लाभ क्या-क्या हैं?

Mukhyamantri Swavalamban Yojana के अंतर्गत इन महिलाओं को सरकार द्वारा निम्न प्रकार के लाभ प्राप्त कराए जाते हैं जो निम्न प्रकार के हैं:-

  • Mukhyamantri Swavalamban Yojana के लिए पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है|
  • इस धनराशि को महिलाओं की बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से डाला जाता है|
  • यह राशि अगस्त माह से इन म्हाहिलाओं के खाते में आनी शुरू कर दी गई है|
  • इस योजना से सरकार का लक्ष्य करीब 38 से 40 लाख महिलाओं को लाभ प्राप्त कराना है|जिसके लिए सरकार सालाना 4000 करोड़ रूपए की राशि खर्च करेगी|
  • इस योजना का लाभ 25 से 50 साल की उम्र वाली महिलाये ले सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी समुदायों की महिलाओं को दिए जाने का प्रावधान है।
  • बताते चलें की योजना के तहत 1 जुलाई से आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे तथा वित्तीय सहायता अगस्त से शुरू होने की संभावना है।
  • आवेदन फार्म जमा करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा जहां महिलाओं को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा करना होगा।
  • जल्द ही योजना के लिए समर्पित एक अलग से पोर्टल लॉन्च किया जाएगा जिसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

Mukhyamantri Swavalamban Yojana के लिए पात्रता

Mukhyamantri Swavalamban Yojana का लाभ लेने के लिए इन महिलाओं के पास निम्न प्रकार की पात्रता होनी आवश्यक है जिससे इन्हें आवेदन करने में कोई समस्या नहीं होगी| इन सभी पत्रताओं को हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको नीचे दी गई प्रणाली में बताया है जो निम्नलिखित हैं:-

  • आवेदक महिला झारखण्ड की मूल निवासी होनी चाहिए|
  • Mukhyamantri Swavalamban Yojana का लाभ सभी वर्गों की गरीब महिलाओं को दिया जाता है|
  • आवेदक महिला की उम्र सरकार ने 25 से 50 वर्ष निर्धारित की है|
  • इस योजना के अंतर्गत यदि महिला किसी और योजना या अन्य तरह की पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं तो इसमें आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगी|
  • महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए इसके अलावा कोई व्यक्ति परिवार में राजनितिक पद पर नहीं होना चाहिए|

Mukhyamantri Swavalamban Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक महिला के पास निम्न प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए जिन्हें हमने नीचे दी गई सूची में विस्तार से बताया है|

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर आदि।

Mukhyamantri Swavalamban Yojana में आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Swavalamban Yojana का लाभ झारखण्ड राज्य में रहने वाली जो भी महिलाएं प्राप्त करना चाहती हैं तो उन्हें अभी इस योजना में आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा| इस योजना में आवेदन करने के लिए 1 जुलाई 2024 को फॉर्म स्वीकृत किए जायेंगे|लेकिन इसके लिए झारखण्ड राज्य में ब्लॉक लेवल पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा और इन महिलाओं को बहां खुद जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा और सभी जरुरी दस्तावेजों को जमा करना होगा|

फिलहाल मुख्यमंत्री जी ने महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के साथ इस योजना का शुभारंभ करने पर विचार कर लिया गया है और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही Online Portal Launch करने के लिए भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं| झारखण्ड सरकार द्वारा सभी महिलाओं को अगस्त महीने से ये वित्तीय राशि मिलनी शुरू हो जाएगी|

Also Read:

Leave a Comment