Rashtriya Vayoshri Yojana 2024: वृद्धजनों को मिलेंगे फ्री व्हीलचेयर और अन्य सुविधा, जानें कैसे करे आवेदन?

Rashtriya Vayoshri Yojana 2024: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब वृद्धजनों को लाभ प्रदान करने हेतु 2017 में एक योजना को संचालित किया है, जिसे हम Rashtriya Vayoshri Yojana के नाम से भी जानते हैं| राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत देश के गरीब वृद्ध लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा उनके जीवन में मदद हेतु उपकरण प्रदान किए जाते हैं|

Rashtriya Vayoshri Yojana के अंतर्गत सरकार सभी वरिष्ठ नागरिकों को फ्री उपकरण प्रदान किए जायेंगे|इस योजना में देश के उन वृद्धों को जो गरीब और मजदूर तवके से आते हैं उन वृद्धों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण सरकार द्वारा प्राप्त कराए जाते हैं| इन वृद्धजनों को उपकरण के तौर पर व्हीलचेयर, हाथ साइकिल जैसे उपकरण प्रदान किए जाते हैं|

अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि Rashtriya Vayoshri Yojana के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे जिससे आप सभी को आवेदन के लिए आसानी होगी| इन सभी दी जाने वाली चीजों की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण होगी और ये सभी उपकरण भारत मानक व्यूरो के मापदंडों के आधार पर सत्यापित किया जाता है|इस लेख में हम आपको बताएँगे की आप इस योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज के बारे में सभी जरुरी जानकारी प्रदान करेंगे| जिससे आप Rashtriya Vayoshri Yojana का लाभ उठा सकेंगे|

  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वृद्धजनों को लाभ प्रदान करती है|
  • Rashtriya Vayoshri Yojana के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बेसहारा वृद्धों को मुफ्त व्हीलचेयर और कई अन्य तरह के सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं|
  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए पूर्ण खर्च केंद्र सरकार उठाती है|
  • Rashtriya Vayoshri Yojana के अंतर्गत वरिष्ठ लोगों को उनकी विकलांगता और दुर्बलता के लिए मुफ्त उपकरण प्रदान किए जाते हैं|
  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए वरिष्ठ नागरिकों को Registration करवाना होता है|

Rashtriya Vayoshri Yojana का विवरण

योजनाराष्ट्रीय वयोश्री योजना
आरम्भप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लॉन्च की तारीकवर्ष 2017
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here
लाभार्थीगरीब वृद्धजन
उद्देश्यवरिष्ठ नागरिको को सहायक उपकरण प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन

Rashtriya Vayoshri Yojana का उद्देश्य

Rashtriya Vayoshri Yojana का मुख्य कारण यह है कि जो वेसहारा वृद्ध देश में ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक समस्या के चलते और गरीबी में जीने के कारण परेशान हैं और जीवन में काफी निराश रहते हैं उन सभी को फ्री उपकरण जो उनके लिए सहायक हैं प्रदान किए जाते हैं|

  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वृद्धजनों को मुफ्त में व्हीलचेयर तथा अन्य उपकरण दिए जाते हैं|
  • जो वरिष्ठ लोग अपने परिवार के साथ नहीं रह पाते या मजबूर हैं उनके लिए इस योजना को लागू किया गया है|
  • योजना के अनुसार जो बुजुर्ग विकलांगता या कमजोरी से आहत हैं उन्हें मुफ्त उपकरण दिए जाते हैं|
  • Rashtriya Vayoshri Yojana का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता अनुसार मदद प्रदान करना है जब उनकी आयु काफी बढ़ जाती है और वो काम-काज करने से लाचार हो जाते हैं|

Rashtriya Vayoshri Yojana के मुख्य तथ्य

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए सरकार ने कुछ ख़ास तथ्य निर्धारित किए गए हैं| जिससे ये सभी वृद्धजन अपने सभी जरुरी दस्तावेज और पात्रता को जमा करके आवेदन प्रक्रिया के तहत इस्तेमाल में लाते हैं| इस योजना को खासकर वृद्धों के लिए लागू किया गया है जिसके अंतर्गत इन वृद्धों को नए-नए उपकरण प्रदान किए जाते हैं|इसके लिए सरकार द्वारा मुख्य तथ्य निर्धारित किए गए हैं जो इस प्रकार हैं:-

  • Rashtriya Vayoshri Yojana के अंतर्गत, गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे नागरिकों को निर्धन नागरिकों के लिए निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे, जैसे कि व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण।
  • योजना के तहत, योग्य वरिष्ठ लाभार्थियों को उनकी दुर्बलता/विकलांगता के आधार पर उपकरणों का वितरण किया जाएगा, जिससे उनकी आयु संबंधी शारीरिक समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।
  • जो नागरिक अनेक दुर्बलता/विकलांगता से प्रभावित हैं, उन्हें उनकी आवश्यकताओं के हिसाब से विभिन्न उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से, वरिष्ठ लाभार्थियों की आर्थिक सहायता करने का उद्देश्य है, खासकर जब उनकी उम्र बढ़ जाती है और वे कुछ काम नहीं कर सकते।
  • भारत में वरिष्ठ लाभार्थियों की आबादी 10.38 करोड़ है, और इस योजना के द्वारा उन्हें उनके आर्थिक संकटों से बाहर आने में मदद मिलेगी।

Rashtriya Vayoshri Yojana के लाभ

Rashtriya Vayoshri Yojana के तहत सरकार द्वारा वृद्धों को कई प्रकार के लाभ प्रदान कराये जाते हैं|यदि आप इस योजना में आवेदन करके लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको हमारा ये आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़ना चाहिए जिसके तहत हम आपको इस योजना से जुड़े सारे लाभ बताएँगे|

  • Rashtriya Vayoshri Yojana का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वृद्धजनों को दिया जाता है|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को पंजीकरण करना होता है|
  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वृद्धों को बिल्कुल मुफ्त उपकरण प्रदान किए जाते हैं|
  • योजना के लिए परिवार को उपकरणों की गिनती परिवारजनों की संख्या पर आधारित होती है|
  • हर एक लाभार्थी को डॉक्टर द्वारा जांच करने के बाद ही ये उपकरण दिए जाते हैं|

Rashtriya Vayoshri Yojana में दिए जाने वाले उपकरण

Rashtriya Vayoshri Yojana में वृद्धों को दिए जाने वाले उपकरण निम्न हैं जो इस प्रकार हैं:-

  • वॉकिंग स्टिक
  • एल्बो कक्रचेस
  • ट्राइपॉड्स
  • क्वैडपोड
  • श्रवण यंत्र
  • व्हील चेयर
  • कृत्रि मडेंचर्स
  • स्पेक्टल्स

Rashtriya Vayoshri Yojana की पात्रता

Rashtriya Vayoshri Yojana के लिए आप सभी लाभार्थीयों के पास कुछ पात्रताए होनी चाहिए जो सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं जो नीचे हमने इस सूची में आपको बता दी है जो इस प्रकार है:-

  • आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतगर्त उन वृद्धजनों को पात्र माना जायेगा जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा होगी।
  • बीपीएल / एपीएल श्रेणी से आने वाले बहुत गरीब परिवारों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड

How to Apply For Rashtriya Vayoshri Yojana?

Rashtriya Vayoshri Yojana में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट जारी की है| इस योजना में आवेदन के लिए आपको नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करना होगा|

  • सबसे पहले आवेदक को न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज दिखाई देगा।
  • होम पेज पर वयोश्री रजिस्ट्रेशन का विकल्प होता है, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें नाम, राज्य, मोबाइल नंबर, शहर, पता, डेट ऑफ़ बर्थ, उम्र, आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म पूरा करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह, आप राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Also Read:

Leave a Comment