Vahali Dikri Yojana 2024: गुजरात की महिलाओं को मोदी सरकार देगी 1,10,000 रूपए, जानें कैसे करें आवेदन?

Vahali Dikri Yojana 2024: समाज में सरकार द्वारा महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने और विकास की और बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नई-नई योजनाएं शुरू की गई हैं| मोदी सरकार द्वारा गुजरात की महिलाओं को लाभ देने के लिए गुजरात सरकार ने Vahali Dikri Yojana शुरू की है| इस योजना के लिए आवेदन पत्र को भरने के लिए प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी| गुजरात राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से गुजरात की लड़कियों को आगे की शिक्षा और उनकी शादी के लिए आर्थिक मदद को धनराशि मिलेगी|

Vahali Dikri Yojana के अंतर्गत आवेदन करने वाली लड़कियों के लिए गुजरात सरकार की तरफ से 1,10,000 रूपए की आर्थिक मदद के रूप में धनराशि दी जाएगी| हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी सारी जानकारी हमने नीचे दी है इसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवस्य पढ़ें|

Vahali Dikri Yojana 2024

महिला और बाल विकास विभाग के लिए गुजरात राज्य सरकार द्वारा Vahali Dikri Yojana की शुरुआत की है| जिसे आम भाषा में “प्यारी बेटी योजना” के नाम से जाना जाता है| Vahali Dikri Yojana के अंतर्गत गुजरात राज्य में रहने वाली लड़कियों को उनकी अच्छी शिक्षा और शादी के लिए धनराशि प्रदान की जाती है जिसे तीन किश्तों में आर्थिक मदद के लिए दिया जाता है| मदद की यह धनराशि 1,10,000 रुपये को बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाती है|इस योजना का प्रमुख उद्देश्य बेटियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाना है|

इस योजना के अंतर्गत जब किसी परिवार की पहली और दूसरी बेटी की आयु 18 वर्ष की हो जाती है तो उन्हें सरकार की और से 1,10,000 रूपए की धनराशि नगद रूप में दी जाती है| एक सर्वे के अनुसार राज्य में  1000 लड़कों पर 883 लड़कियाँ हैं। अच्छी शिक्षा और विकास की और बढ़ने से लड़कियां और भी शक्तिशाली होंगी| जिससे हमारे समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच बनेगी और लड़कियां स्वतंत्र तथा आजाद सोच से रह पाएंगी| Vahali Dikri Yojana की मदद से बाल-विवाह जैसे अपराधों को भी रोका जा सकेगा|

Gujrat Vahali Dikri Yojana Overview

योजना का नामGujarat Vahali Dikri Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय, गुजरात सरकार
राज्यगुजरात
लाभार्थीगुजरात की लड़कियां
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को सामाजिक और वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभ1 लाख रुपए की सहायता
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिशल वेबसाइटClick Here

Vahali Dikri Yojana Gujrat का उद्देश्य 

 Vahli Dikri Yojana की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य गुजरात राज्य की बेटियों को आर्थिक और सामाजिक स्थिरता प्रदान करना है जिससे बेटियों की सवतंत्रता और उनकी इच्छा शक्ति को मजबूत करना है| Vahli Dikri Yojana के अंतर्गत लड़कियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न बनाना है इससे राज्य में लिंगानुपात और बालिका जन्म दर में वृधि होगी| सरकार द्वारा दी जाने वाली इस योजना के तहत प्रदान करने वाली आर्थिक मदद से लड़कियां विना किसी पर निर्भर हुए अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर पाएंगी जिससे लड़कियों की शिक्षा दर में वृद्धि होगी|

Gujarat Vahali Dikri Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • जो लड़कियां इस योजना के अंतर्गत पात्र हैं उनको को सरकार की ओर से 110000/- मिलेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत आप अपना आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता माता या परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • गुजरात सरकार की सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत लड़कियों के कल्याण और सशक्तिकरण में सुधार के साथ-साथ लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने यह हम कदम उठाया है।
  • इस योजना का लक्ष्य लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करना, स्कूल छोड़ने की दर को कम करना और उन परिवारों की सहायता करना है। जिन्हें अपनी बेटियों के खर्चों को पूरा करने में आर्थिक तंगियों का सामना करना पड़ता है।

Gujarat Vahali Dikri Yojana के लिए पात्रता 

Vahli Dikri Yojana के अंतर्गत आपको आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना आवश्यक है:-

  • वहली दिकरी योजना के अंतर्गत परिवार की पहली दो बेटियों को शामिल किया गया है।
  • आवेदन करने के लिए आपको गुजराती नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹ 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए।

Gujarat Vahali Dikri Yojana Documents

Vahali Dikri Yojana के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज होने जरुरी हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई है जो निम्नलिखित है:-

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • लड़की के माता-पिता का पहचान प्रमाण
  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • एड्रेस प्रूफ
  • आय प्रमाण पत्र
  • लड़की की बैंक पासबुक

Vahali Dikri Yojana Gujrat Online Apply

गुजरात राज्य सरकार द्वारा Vahali Dikri Yojana में आवेदन करने के लिए हमने आसन सी प्रक्रिया बताई है आप इस प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें:-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले, गुजरात आवेदन करने के लिए सबसे पहले, गुजरात Vahali Dikri Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • जैसे ही इस आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
  • गुजरात वाहली डीकरी एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • गुजरात वाहली डीकरी एप्लीकेशन पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • फिर, सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर दें।
  • इसके बाद, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Gujarat Vahali Dikri Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

Vahali Dikri Yojana में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए लड़कियों को नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा:-

  • इस योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी से Vahali Dikri Yojana Form ले लें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसमें मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को उसके साथ अटैच कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • आवेदन फॉर्म जमा कर लेने के बाद अधिकारी आपको एक रसीद देगा जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Also Read:

Leave a Comment